फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरनोह में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक गंभीर घायल

Fri, 14 Nov 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बरनोह गांव में वीरवार सुबह करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रैक्टर चालक ने हमीरपुर सड़क मार्ग से होते हुए कुरियाला गांव को जाने वाली सड़क की ओर वाहन मोड़ दिया। इस दौरान ऊना की ओर से आया बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे जा घुसा। हादसे में आरोपी ट्रैक्टर चालक सुखदेव निवासी सपरोह कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह के समय यह हादसा पेश आया। हमीरपुर सड़क पर तरुण कुमार निवासी गांव व डाकघर बरनोह ऊना से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान सामने से ट्रैक्टर चालक सुखदेव मुख्य मार्ग से कुरियाला की ओर जाने वाले मार्ग की ओर मुड़ा। बाइक चालक तरुण जब तक ब्रेक लगाता, बाइक ट्रैक्टर ने नीचे जा घुसी। हादसे में तरुण के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके से सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें