फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विश्वकर्मा जयंती पर निभाई झंडा चढ़ाने की रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना )। भगवान विश्वकर्मा जयंती का पर्व बुधवार को पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संतोषगढ़ नगर परिषद के प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में झंडा चढ़ाने की रस्म निभाई गई। इससे एक दिन पहले मंदिर में दीपमाला और रोशनी से सजावट की गई थी।
विज्ञापन

जिलेभर के औद्योगिक क्षेत्रों, तकनीकी संस्थानों और दुकानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। संतोषगढ़ मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह मान, सचिव परमिंदर सिंह मान सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें