फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाखड़ा डैम से सतलुज में छोड़ा जाएगा पांच हजार क्यूसिक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बोले- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी का 50 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि वर्तमान में भाखड़ा बांध का स्तर 1677 फीट है। मौसम विभाग ने 11 से 14 सितंबर तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए बांध से अतिरिक्त 5000 क्यूसिक पानी नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में अचानक अधिक पानी छोड़ने की जरूरत न पड़े और निचले इलाकों में किसी प्रकार का खतरा न हो। मंत्री ने कहा कि सभी गांवों की सड़कों को खोल दिया गया है ताकि यातायात प्रभावित न हो। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमों को पूरी तरह तैनात कर दिया है। उपायुक्त रूपनगर वर्जित वालिया के साथ बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान और क्षति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विशेष गिरदावरी का कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मलेरिया और अन्य बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग मशीनें भेजी जा रही हैं, जो बड़े गांवों में लगातार संचालित होंगी। पांच-पांच गांवों के क्लस्टर बनाए जाएंगे और चिकित्सा शिविर भी जारी रहेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा दल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें