फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चड़तगढ़ में घर से 1.20 क्विंटल भुक्की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत गांव चढ़तगढ़ में वीरवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से 1.20 क्विंटल भुक्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी कुलविंद्र सिंह निवासी चड़तगढ़ को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव चड़तगढ़ में एक व्यक्ति के घर पर भुक्की की बड़ी खेप पड़ी है। सूचना पर पुलिस के तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलविंद्र के घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी के घर से 1.20 क्विंटल भुक्की बरामद की गई। पुलिस के आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें