फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़क हादसों में पांच घायल

Wed, 13 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में पेश आए चार सड़क हादसों में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घायलों को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को हरोली विस क्षेत्र के पोलियां बीत में बाइक स्किड होने से बाइक सवार गुरप्रीत (22) निवासी पंजाब को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरा हादसा बाथड़ी में पेश आया।
विज्ञापन


इसमें बाइक स्किड होने से राजीव कुमार निवासी बाथड़ी घायल हुए हैं, जिसे गंभीर हालत में ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया है। तीसरा हादसा बाथू में पेश आया। इसमें दो बाइकों की टक्कर में कमल (28) निवासी सनोली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 हरोली के माध्यम से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपमंडल बंगाणा के धुंधला में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक विकास कुमार और रामपाल निवासी धुंधला जख्मी हो गए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें