फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में पांच अतिरिक्त बेड की होगी व्यवस्था

Fri, 13 Sep 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड का विस्तार कर पांच अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आपातकाल में एक साथ 15 मरीजों को उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में आपातकाल में दस बेड की व्यवस्था है। ऐसे में कई बार कोई बड़ी घटना होने पर आपातकाल वार्ड छोटा पड़ जाता है। इससे मरीजों के साथ-साथ स्टॉफ कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में आपातकाल वार्ड का विस्तार कर पांच अतिरिक्त बेड वार्ड में लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर प्रबंधन को मंजूरी मिल चुकी है। अक्टूबर माह के मध्य तक इस योजना पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि सड़क हादसों को लेकर ऊना जिला बेहद संवेदनशील है। ऐसे में कई बार बड़े हादसे भी जिला में घट जाते हैं। इस दौरान घायलों को सबसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ही रेफर किया जाता है। दूसरी तरफ अन्य रोगों से ग्रस्त गंभीर मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में इन गंभीर मरीजों को आपातकाल वार्ड में लाया जाता है। ऐसे में कई बार वार्ड में जगह कम होने के कारण माइनर ओटी के बाहर व लॉबी में ही चिकित्सक को मरीज की जांच करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल के समीप गंभीर मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण चल रहा है। जब तक आपातकाल वार्ड उक्त भवन में शिफ्ट नहीं हो जाता, तब तक मरीजों को सुविधा देने के लिए पांच अतिरिक्त बेड स्थापित किए जाएंगे। इससे मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कोट्स
आपातकाल वार्ड को लेकर जल्द काम शुरू होगा। पांच अतिरिक्त बेड की व्यवस्था वार्ड में की जाएगी। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें