फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहले खाद्य तेल संकट, अब डिपो में राशन वितरण ठप

Thu, 25 Jun 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश के लोगों को भले ही सस्ता राशन मुहैया करवाने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हों लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सरकारी डिपो में पहले खाद्य तेल का संकट और अब तकनीकी मार के आगे दम तोड़ती राशन वितरण व्यवस्था साफ बता रही है कि सरकार सस्ता राशन मुहैया करवाने को लेकर कितनी सजग है। पिछले तीन दिनों से सरकारी डिपो में पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें तकनीकी खराबी के चलते ठप पड़ी हैं। उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से अपने हिस्से का राशन लेने रोज डिपो पहुंच रहे हैं लेकिन हर बार अपना खाली थैला लेकर मायूस होकर लौट कर वापस लौट जाते हैं। पिछले तीन दिनों से पीओएस मशीनों के ठप रहना नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग अधिकारियों के अनुसार, यह समस्या स्थानीय स्तर पर नहीं है। पीओएस मशीनों का यूआरएल शिमला से संचालित होता है। यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल) को अपडेट करने के बाद ही पीओएस मशीनें काम करना शुरू करेंगी।
प्रदेश में करीब 5,078 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनके माध्यम से लगभग 19.48 लाख राशन कार्डधारकों और 74 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


डिपो में अपना राशन लेने के लिए तीन दिन से चक्कर काट रहीं हूं लेकिन हर बार मशीन खराब होने की बात सुन कर खाली हाथ लौट रही हूं। समझ में नहीं आ रहा है कि डिपो सस्ते राशन के लिए खोला गया है या परेशान करने को।
- मुस्कान, निवासी बहडाला
-
पिछले तीन दिन से राशन के लिए डिपो के चक्कर काट कर थक गए हैं। कभी इनके पास तेल नहीं होता है, कभी राशन पूरा नहीं मिलता है, अब मशीनें खराब हो गई।
- नितिका शर्मा, निवासी ऊना


डिपो में पीओएस मशीनों के सर्वर डाउन होने की दिक्कत को लेकर शिमला में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा गया है। उम्मीद है कि यह दिक्कत प्रदेश के सभी डिपो में पेश आ रही है। उम्मीद है कि इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

राजीव शर्मा, जिला नियंत्रक, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें