फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में 5.25 करोड़ से बन रहा अग्निशमन उप कार्यालय

Wed, 28 Oct 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा में करीब 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अग्निशमन उप कार्यालय के भवन का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे आग की घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार अग्निशमन उप कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भवन तैयार होने से विभाग को बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। बंगाणा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं के दौरान समय पर अग्निशमन सहायता पहुंचाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और रिहायशी क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई से नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अग्निशमन उप कार्यालय का भवन तैयार होने से क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
उधर, क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि भवन का निर्माण जल्द पूरा होगा, जिससे बंगाणा और आसपास के इलाकों में अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी।
अग्निशमन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने बताया कि 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब शेष कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

भवन तैयार होने के बाद आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर कार्यालय के संचालन की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें