फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर में लगी आग, करीब ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ के वार्ड-8 में रविवार सुबह हुई घटना
विज्ञापन


शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट माना जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड आठ के एक घर में रविवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा। जब तक आग पर काबू पाया जाता, घर में रखा कीमती सामान राख हो गया। बताया जा रहा कि आग लगने से घर के मालिक को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों को आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंचे दमकल दस्तों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से घर में रखा कीमती सामान फ्रिज, एलईडी टीवी और अन्य कीमती वस्तुएं आदि राख हो गईं। रिहायशी क्षेत्र में आग की लपटें दूसरे घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाहलीवाल अग्निशमन विभाग को संतोषगढ़ में एक घर में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अग्निशमन दस्ता प्रभारी सुनील कुमार, अमनदीप, दर्शन एवं चंद्रशेखर नाम मोके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से घर के मालिक टेक चंद (हैप्पी) पुत्र किशन चंद को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग पर यदि तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें