फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा, चिंतपूर्णी के जंगलों में भड़की आग, बदाऊं में तूड़ी राख

Fri, 17 May 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दगड़ाह जंगल में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंब/बंगाणा (ऊना)। जिला के अंब बंगाणा और चिंतपूर्णी क्षेत्रों में आग की घटनाएं घटित हुई है। बंगाणा में जंगल सुलगे हैं तो अंब में तीन जगहों पर आग लगी है। फायर स्टेशन अंब के अंतर्गत तीन जगहों पर आग के कारण नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन

वीरवार को अप्पर अंदौरा, फुल्लां वाला बाग और बदाऊं में आग लगने के मामले में फायर कर्मियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अंब के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि अप्पर अंदौरा में वीरवार चूहड़ सिंह पुत्र लक्षमण दास की जलावन लकड़ी (बालन) में आग लग गई। इस कारण दस क्विंटल लकड़ी जल गई। सूचना मिलने पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पास रखी पचास क्विंटल तूड़ी और प्रवासी मजदूरों की झोंपड़ियों को सुरक्षित कर पांच लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान से बचाया।
गगरेट रोड स्थित फुल्लां वाला बाग के पास सरकारी जंगल में आग से लगभग पांच हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है, जबकि एक अन्य घटना में वीरवार देर शाम बदाऊं में राम मंदिर के पास खेतों में तूड़ी में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अंब की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते डीहर राजपुरा,भरमौत अरलू सहित अन्य जंगलों की आग आवादियों के नजदीक पंहुची। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत पडते गांव चौली, दगडाह कसनेट भिंडला सहित अन्य जंगलों के साथ लगते घरों को भी खतरा हो गया था, परन्तु उसी समय बंगाणा उपमंडल की फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिसमें एक गाड़ी राजपुरा तथा दूसरी गाड़ी ने दगडाह कसनेट सहित अन्य गांव के घरों को जंगल की आग से सुरक्षित बचाया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड टीम सदस्यों में अंतर्यामी, प्रदीप सिंह,राम कुमार, अजीत सिंह,पंकज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर डटे रहे। वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश आनंद भी फोरेस्ट गार्ड ब्रजेश ठाकुर कर्ण सिंह सहित अन्य टीम सदस्यों को लेकर आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


फोटो दगडाह कसनेट में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास करते हुए।

दगड़ाह जंगल में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें