फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आशा वर्कर के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ओआरएस

Fri, 17 May 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जलजनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा ओआरएस पैकेट का वितरण भी किया जाएगा। दूसरी तरफ स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया जाएगा। आशा वर्कर के माध्यम से ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ओआरएस वितरण भी होगा। इसके साथ ही ओआरएस में पानी मिलाने की मात्रा और रखरखाव संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दस्त पीडि़त बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक टैबलेट भी बांटेंगी। इस दौरान मां और बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के संबंध में जागरूक किया जाएगा। बता दें कि जिले में बीते कुछ दिनों में उल्टी-दस्त के मामले बढ़े हैं। ऐसे में विभाग की तरफ से लोगों से साफ पानी का प्रयोग और खान-पान सही रखने की सलाह दी जा रही है।

सभी स्वास्थ्य खंडों में चलेगा अभियान
जलजनित रोगों से बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान नागरिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को लोगों को जल जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूक करने के कहा गया है। इसके अलावा इससे ग्रस्त मरीजों को समय रहते उपचार देने को लेकर भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


कोट्स
जलजनित रोगों से बचाव को लेकर जल्द ही जागरूकता अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लोगों से खान-पान का विशेष ध्यान रखने की अपील की जा रही है। लोगों को ओआरएस भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डाॅ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें