फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीएनबी के डीजल जनरेटर में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Wed, 22 Apr 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। हरोली क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक परिसर में लगे डीजल जनरेटर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन ऊना की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इसके अलावा दस लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण जनरेटर में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने जनरेटर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे जनरेटर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर पहुंचकर आग को फैलने से रोक दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं आग लगने के कारणों के पता लगाया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि जल्द ही नए जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। इस इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से स्थिति सामान्य हो गई। फायर स्टेशन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें