फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 17 मई को होगा नगर पंचायत अंब का चुनाव

Wed, 22 Apr 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब का चुनाव 17 मई को होगा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से नौ तक के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र तहसीलदार कार्यालय अंब में जमा करवा सकेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह दस बजे से की जाएगी। पारस अग्रवाल ने कहा कि उम्मीदवार अपना नाम वापस लेने के लिए 6 मई को दोपहर तीन बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। यदि चुनाव के लिए मुकाबला होता है तो मतदान 17 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें