फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुबारिकपुर में तीन मंजिला खिलौनों की दुकान में लगी आग

Tue, 28 Jul 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर-गगरेट मार्ग पर स्थित तीन दुकान में रविवार रात आग लगने से करीब छह लाख रुपये का इलेक्ट्रिक खिलौनों का स्टॉक जलकर राख हो गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को निचली दो मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे लाखों रुपये का अन्य सामान सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 9:15 बजे रितिक कालिया की खिलौनों की दुकान की तीसरी मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही अंब फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। आग अधिक होने के कारण ऊना से भी दूसरी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दोनों टीमों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर स्टेशन प्रभारी अंब अशोक कुमार ने बताया कि तीसरी मंजिल पर रखा करीब छह लाख रुपये का सामान जल गया। समय रहते की गई कार्यवाही से निचली दो मंजिलों में रखा खिलौनों का स्टॉक सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन



संसाधनों की कमी आई सामने
घटना के दौरान फायर स्टेशन अंब में संसाधनों की कमी भी उजागर हुई। स्टेशन के पास फिलहाल केवल एक बड़ी फायर टेंडर उपलब्ध है जबकि क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) वाहन लंबे समय से खराब पड़ा है। इसी कारण आग पर काबू पाने के लिए ऊना से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने अंब क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए फायर स्टेशन में अतिरिक्त दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें