फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेटी के जन्म पर ताने देने का आरोप, पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने मानसिक प्रताड़ना और स्त्रीधन के गहने नहीं लौटाने की दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। विवाहिता को कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, बेटी के जन्म पर ताने देने और स्त्रीधन के आभूषण वापस नहीं करने के आरोप में पुलिस थाना गगरेट में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, गगरेट के वार्ड नंबर चार निवासी 28 वर्षीय समिता ठाकुर की शिकायत पर पति अनिकेत जसवाल, ससुर नरिंदर जसवाल, सास निर्मला जसवाल समेत परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के बाद से उसे मायके की आर्थिक स्थिति और विवाह में किए गए प्रबंधों को लेकर ताने दिए जाते थे। फरवरी 2026 में बेटी के जन्म के बाद भी उसके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया। उसने नौकरी को लेकर अपमानित करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप भी लगाया।
समिता के अनुसार पांच अक्तूबर को वह अपने पिता और आठ माह की बेटी के साथ ससुराल लौटी थी, लेकिन उसे घर में रहने नहीं दिया गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और विरोध करने पर उसके पिता से भी अभद्र व्यवहार हुआ। शिकायत में विवाह के समय मायके से मिले सोने के आभूषण सास के पास होने और वापस नहीं किए जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने छह अक्तूबर को पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दी थी। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक ऊना से प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने और स्त्रीधन वापस दिलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें