दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायतीराज चुनाव के बीच क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस चौकी दौलतपुर ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलविंद्र सिंह और विजय कुमार ने पुलिस चौकी दौलतपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि फतेहपुर निवासी रामपाल ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।