फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां से मारपीट करने पर बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला के हरोली क्षेत्र में मां के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप में पुलिस ने बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस थाना हरोली में दर्ज शिकायत के अनुसार पालकवाह निवासी परमला देवी पत्नी कर्मचंद ने बताया कि उनका बेटा रोहित ठाकुर अपने परिवार सहित गांव डोह (थानाकलां) में ससुराल में रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 मई की रात करीब 11 बजे रोहित घर आया और उनके साथ गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा। इसके बाद वह सो गया। महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन 28 मई को रोहित ने दोबारा गाली-गलौज की। जब वह अपने भतीजे के घर जाने लगीं तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें