फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दहेज के लिए प्रताड़ना, पति समेत आठ पर एफआईआर दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। महिला पुलिस थाना ऊना के तहत दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर समर पुत्र राम पाल उर्फ पाली निवासी नैहला, तहसील श्री नैना देवी (जिला बिलासपुर) सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में समर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 31 जुलाई 2025 को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने एफआईटार दर्ज कर जांच तेज कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें