फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू में फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी के साथ दो अज्ञात लोगों की ओर से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसबीर सिंह (21) निवासी गांव पाकां तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब ने पुलिस को बताया कि वह ऊना में एक फाइनेंस कंपनी में बीते दो साल से कार्यरत है।
विज्ञापन

वीरवार को बाथू में रिकवरी की ड्यूटी पर था। शाम करीब 05:30 बजे वह अनीता पत्नी राजकुमार निवासी बाथू के घर से किस्त लेने गया तो वहां उसके साथ बदसलूकी की गई, गालियां दी गईं। करीब छह बजे वह अनीता के घर से निकलकर बीटन की तरफ जाने लगा तो सड़क पर पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए, उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपियों ने उसकी बाइक को रोका और एक लड़के ने लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों लड़के उसे पीटने लगे और एक लड़के ने अपने हाथ में पहने कड़े को उसके मुंह पर मारा। कहा कि मारपीट से उसके मुंह और शरीर पर चोटें लगीं। मारपीट के बाद आरोपी मौके से बीटन की ओर बाइक पर भाग गए। आरोपियों की बाइक पर कोई नंबर नहीं था। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें