फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 28 मार्च तक करें दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद सुंदरनगर के चुनाव के लिए 1 अप्रैल अहर्ता तिथि निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद सुंदरनगर के चुनाव के लिए 1 अप्रैल 2026 को अहर्ता तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण के पात्र होंगे। एसडीएम सुंदरनगर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने तहसीलदार और पुनरीक्षण प्राधिकारी को दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए अधिकृत किया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नगर परिषद, एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय में सूची में अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम जांचें।
विज्ञापन

एसडीएम ने नगर परिषद सुंदरनगर के नागरिकों से अपील की है कि वे एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में उपलब्ध मतदाता सूचियों में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के भीतर दावा प्रस्तुत कर सकता है। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। इनका निस्तारण 2 अप्रैल तक किया जाएगा। अपील प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तथा अपीलों का निस्तारण 17 अप्रैल तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें