फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती रामनगर नकड़ोह गांव में जमीनी विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इससे पीड़ित व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है। पुलिस थाना अंब में कृष्ण कुमार पुत्र माला राम निवासी राम नगर नकड़ोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गांव के एक परिवार ने जमीनी विवाद को लेकर उससे मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में परिवार के लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट उस वक्त की, जब वह खेत में घास काट रहा था। उसने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते परिवार ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें