फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में दो पक्षों के बीच मारपीट, क्रॉस एफआईआर

Mon, 09 Mar 2026 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से रेनू वाला पत्नी जसवीर सिंह निवासी बशूही तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार को टाहलीवाल क्षेत्र के गांव कैलुआ में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। जब वह अपने पति के साथ शादी से वापस घर जा रही थी तो उसके भाई जसविंद्र सिंह और भाभी डिम्पल राठौर निवासी बाथू तहसील हरोली ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से डिम्पल राठौर पत्नी जसविंद्र सिंह निवासी बाथू तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उनके घर के पास पड़ोस में शादी समारोह था। जब वे शादी से वापस अपने घर लौट रही थी तो उसी शादी में आए उनके नंदोई जसवीर सिंह और ननद रेनू वाला निवासी वशूही ने उनका और उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें