फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में मानसून की दस्तक से पहले जलभराव का डर

Thu, 25 Jun 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मानसून का समय नजदीक आते ही नगर पंचायत अंब के निवासियों में जलभराव को लेकर डर का माहौल बनने लगा है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद स्थानीय लोगों को बरसात के पानी से होने वाले नुकसान से अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

हर साल मानसून के दौरान भारी बारिश होने पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे बरसाती पानी और कीचड़ लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक घुस आता है। प्रशासन द्वारा जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न किए जाने के कारण इस बार भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 9 में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। वार्ड नंबर 4 में सिविल अस्पताल के बाहर स्थित दुकानों के साथ लगता बड़ा नाला बरसात के वक्त भारी मात्रा में पानी और कीचड़ साथ लाता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी इस नाले के कारण अस्पताल के सामने स्थित मकानों में तीन-तीन फीट तक पानी और कीचड़ भर गया था, जिससे लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के पहले कार्यकाल में भी इस मुद्दे को उठाया गया था और अधिकारी मौके पर जांच के लिए भी आए थे लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया।
वहीं दूसरी तरफ, वार्ड नंबर 9 के हालात भी काफी खराब हैं क्योंकि पूरी नगर पंचायत की नालियों का पानी बहकर इसी निचले क्षेत्र में जमा हो जाता है। गंदा पानी घरों में घुसने के कारण लोगों का कीमती घरेलू सामान खराब हो जाता है और उन्हें घंटों सफाई के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।
केवल रिहायशी इलाके ही नहीं बल्कि बस अड्डा परिसर की दुकानों में भी पानी भरने से दुकानदारों को हर साल भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून शुरू होने से पहले जल निकासी की इस गंभीर समस्या का कोई स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को इस बार नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उधर भारी बरसात होने पर अंब थाना परिसर भी बुरी तरह प्रभावित होता है। बरसात होने पर सड़क से नीचा होने के कारण पूरा थाना परिसर पानी से जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें