फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिता और बहन ने एडीसी से लगाई पल्लवी को ढूंढने की गुहार

विज्ञापन
आईएसबीची ऊना के सीसीटीवी में बच्ची के साथ दिखी लापता विवाहिता। स्रोत अड्डा प्रबंधन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

अपने साथ डेढ़ साल की बच्ची को भी ले गई है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते डठवाड़ा गांव की 32 वर्षीय महिला पल्लवी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ पिछले 10 दिन से लापता है। ससुराल पक्ष ने भी ऊना पुलिस के पास महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। वहीं, पल्लवी के वृद्ध पिता और बहन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे।
पुलिस अधीक्षक ऊना को शिकायत देने के सात दिन बाद कोई सबूत न मिलने पर महिला के पिता द्वारका दास और बहन काजल शर्मा ने बुधवार को एडीसी ऊना को ज्ञापन सौंप पल्लवी की तलाश करने की मांग उठाई। एसपी और एडीसी को दिए ज्ञापन में दोनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। ऐसे में पिता की मांग है कि ससुराल पक्ष को भी जांच में शामिल कर जल्द बेटी को ढूंढ निकाला जाए।
विज्ञापन

एसपी और डीसी को दिए ज्ञापन में द्वारका दास निवासी धुसाड़ा ने बताया कि मेरी बेटी पल्लवी की शादी वर्ष 2015 में डठवाड़ा के प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के करीब दो वर्ष बाद से ही प्रमोद कुमार, सास-ससुर और ननद बेटी के साथ मारपीट करने लग पड़े। 2021 में ऊना पुलिस को शिकायत भी दी। इसका बाद में समझौता हो गया। वृद्ध पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष बेटी को न तो मायके आने देते और न ही फोन पर बात करने देते थे। पिता ने बताया कि बीती 10 जून को पता चला कि पल्लवी ससुराल से लापता है। ऊना पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो पता चला कि ससुराल पक्ष ने भी पल्लवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में लापता पल्लवी के पति ने जिक्र किया कि पत्नी बीती नौ जून को घर से अपनी बेटी के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन मायके नहीं पहुंची। पिता का कहना है कि बेटी न तो घर आई है और न ही ससुराल में है। पल्लवी के वृद्ध पिता ने छोटी बेटी काजल ऊना के साथ हरिद्वार में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। ऐसे में एसपी के बाद एडीसी ऊना के दरबार पहुंच पल्लवी के तलाश की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि आखिरी बार बीती नौ जून को पल्लवी को बस अड्डा ऊना में देखा गया। जहां से उसने हरिद्वार के लिए बस ली। बस के चालक व परिचालक से भी पूछताछ की गई। पुलिस का प्रयास है कि जल्द ही पल्लवी का पता लग जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें