फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसान 31 जुलाई तक करवा सकेंगे मक्की और धान की फसल का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 15 जुलाई तिथि की गई थी निर्धारित
विज्ञापन


किसानों की ओर से देय प्रीमियम 48 रुपये प्रति कनाल होगा
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला ऊना में खरीफ सीजन के दौरान मक्की और धान की फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर अब 31 जुलाई कर दी गई है। जिले की सभी अधिसूचित तहसीलों और उप-तहसीलों में मक्की और धान उगाने वाले काश्तकार, बंटाईदार व अन्य किसान यह बीमा करवा सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी agriculture.hp.gov.in पर उपलब्ध है। बीमा के लिए किसानों को अपना फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड और भूमि संबंधी दस्तावेज़ों के साथ बीमा कंपनी, नजदीकी लोक मित्र केंद्र, बैंक या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

प्रीमियम और बीमित राशि
किसानों की ओर से देय प्रीमियम 48 रुपये प्रति कनाल है, जबकि बीमित राशि 2400 रुपये प्रति कनाल निर्धारित की गई है। बीमा संबंधी जानकारी व सहायता के लिए प्रतिनिधियों अंब और गगरेट सुशील कुमार फोन नंबर 82192-77283, बंगाणा विश्वनाथ नंबर 70185-33602, हरोली हर्ष मेहता नंबर 98052-84713, ऊना रोहित सैनी नंबर 97798-48264 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें