फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर मार्ग पर लंगर लगाने का समय तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिनभर जारी नहीं रहेंगे लंगर
विज्ञापन

सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 6 से 9 बजे तक में लगा सकेंगे लंगर
श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर विधायक सुदर्शन बबलू ने दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को माईदास सदन में विधायक सुदर्शन बबलू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि यह मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसकी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि यह मेला श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित अनुभव बन सके। उन्होंने बताया कि भरवाईं से माता चिंतपूर्णी मंदिर तक लंगर लगाने के लिए समय निर्धारित किया गया है, जिससे स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहे। लंगर लगाने की अनुमति सुबह 6 से 9 बजे, दोपहर 12 से 3 बजे और शाम 6 से 9 बजे तक दी जाएगी। विधायक ने लंगर संचालकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, कचरा निस्तारण और जनस्वास्थ्य नियमों का पूर्णतः पालन करें। बैठक के उपरांत विधायक ने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन आमजन की आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस अवसर पर चिंतपूर्णी से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें