फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के ट्यूबवेलों तक पहुंचेगी निशुल्क बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच अब जिला के किसानों को एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। डीजल इंजन से चलने वाले किसानों के ट्यूबवेलों को अब निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
जयराम सरकार ने इसके लिए 10.50 करोड़ रुपये के बजट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बिजली कनेक्शन मिलने के बाद किसान अपने ट्यूबवेल पर मोटर स्थापित कर सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट पर मई में जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली कनेक्शन न होने के कारण किसान डीजल इंजन से ही ट्यूबवेल चलाकर सिंचाई करते हैं। एक कनाल भूमि की सिंचाई के लिए डीजल इंजन में आधा लीटर तेल लग जाता है।
जिला में इस समय डीजल के भाव 87.70 रुपये प्रति लीटर चल रही है। ऐसे में अधिक भूमि होने पर एक फसल पर यह खर्च हजारों में पहुंच जाता है। बारिश न होने की स्थिति में यह खर्च कई गुना बढ़ जाता है। इस खर्च को देखते हुए सरकार की यह मदद किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में खेतों तक बिजली के नये खंभे लगाने, नई लाइन बिछाने और मीटर कनेक्शन देने तक का काम चलेगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट को लेकर सरकार से सूचना मिल गई है। कार्य शुरू करने के लिए अब हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड प्रबंधन की औपचारिक अनुमति का इंतजार है।
खुशविंद्र सिं
अधिशासी अभियंता, हिप्र बिजली बोर्ड
पहली बार विधायक बनने के बाद ऊना विस क्षेत्र में 631 ट्यूबवेलों के लिए बिजली के निशुल्क कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए थे। इस दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस बार बचे हुए किसानों के ट्यूबवेलों तक बिजली कनेक्शन निशुल्क पहुंचाए जाएंगे।
सतपाल सिंह सत्ती
पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, छठा राज्य वित्त आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें