फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गेहूं की बिजाई के बाद किसान कर रहे बारिश का इंतजार

Sun, 15 Nov 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मौसम इन दिनों परिवर्तनशील बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही है जबकि रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह के समय मौसम साफ रहा धूप खिली। दोपहर के समय हल्के बादल छा गए। उधर गेहूं की बिजाई के बाद अब किसानों को बारिश का इंतजार है। जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में गेहूं की बिजाई कर दी है। ऐसे में खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए बारिश की जरूरत महसूस की जा रही है। लंबे समय तक बारिश नहीं होने की स्थिति में किसानों को सिंचाई के वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई के बाद समय पर बारिश फसल के लिए लाभदायक रहती है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना पर उनकी नजर बनी हुई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें