फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पहुंचेगा हर घर तक : विवेक शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता धोखेबाज़ी के खिलाफ उठाएंगे आवाज़, जनता को कार्यकर्ता करेंगे जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू किए गए प्रदेशव्यापी वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा को जिला ऊना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने ऊना में बैठक आयोजित की, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई और यह तय किया गया कि अभियान को जिला स्तर पर घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन जनता की आवाज़ है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना और जनता को वर्तमान सरकार की वास्तविकता से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जनांदोलन है, जो ऊना जिले की हर गली-मोहल्ले, गांव और वार्ड तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उनका कहना था कि केंद्र में जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता हथियाई गई है, वह जनता के साथ धोखा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे और जनता को बताएंगे कि उनके वोट का अपमान किस तरह हुआ है। कांग्रेस हमेशा जनता की भावनाओं और अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। बैठक में यह रणनीति बनाई गई कि आने वाले दिनों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाएंगे। घर-घर पर्चे बांटे जाएंगे, नुक्कड़ सभाएं आयोजित होंगी और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें