फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्लैक स्पॉट दुरुस्त न होना प्रशासन के लिए चुनौती

Thu, 19 Nov 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में सड़क सुरक्षा और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का लंबे समय तक दुरुस्त न हो पाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

सड़कों पर मौजूद तकनीकी खामियों और सुधार कार्यों में देरी के कारण जिले के प्रमुख मार्गों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऊना-अंब हाईवे, चिंतपूर्णी मार्ग और पीर निगाह समेत अन्य व्यस्त और धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले रास्तों पर तीखे मोड़, संकरी सड़कें और टूटे हुए हिस्से लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं।
सड़क सुरक्षा नियमों के तहत 500 मीटर के दायरे में लगातार हादसे होने पर स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है।
हालांकि, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चिह्नित किए गए कई स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने, सड़क चौड़ी करने, पैरापिट लाइट्स और चेतावनी साइन बोर्ड लगाने वाले स्थायी कार्य अब भी अधूरे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी द्वारा समय-समय पर संबंधित विभागों को डार्क और ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं।
इसके अलावा ब्लैक स्पॉट प्रबंधन के लिए ई-डार और आई-रेड्स डिजिटल सिस्टम भी विकसित किए गए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की गति धीमी बनी हुई है।
वहीं सड़क की खराब बनावट के साथ-साथ सड़कों के किनारे बिखरी निर्माण सामग्री (रेत-बजरी), अवैध खनन से जुड़े भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार भी इन चिन्हित स्थानों पर दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। बता दें कि जिले के 31 ब्लैक स्पॉट पर पिछले आठ साल से कोई भी सुधार नहीं हुआ है।
सबसे ज्यादा भरवाईं मंडल में 27 जगह पर खतरनाक सफर करने को वाहन चालक मजबूर होकर रह गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के दौलतपुर चौक और हरोली मंडल में भी ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने का काम नहीं हुआ है।
पिछले आठ सालों में पौने सात करोड़ रुपये खर्च करके भले ही 111 ब्लैक स्पॉट का सुधार किया गया है। जिले में 153 स्थानों को विभाग ने चिह्नित करके ब्लैक स्पॉट की लिस्ट में शामिल किया था।
लोक निर्माण विभाग ने भले ही अधिकतर ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त तो कर दिया है लेकिन अभी भी तीन मंडलों में ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त नहीं किया गया है। ब्लैक स्पॉट को सुधारने की दिशा में लोक निर्माण विभाग के सामने बजट की कमी राह में रोड़ा बनी हुई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सर्कल ऊना के अधीक्षण अभियंता हरबंस लाल शर्मा का कहना है कि जैसे ही बजट का प्रावधान होगा। लंबित चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें