ऊना। रोटरी विलेज कोर (रोटरी क्लब ऊना) के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर सामुदायिक सेवा सदन ईसपुर में संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष के प्रदेश अध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने विशेषातिथि के रूप में शिरकत की। रोटरी विलेज कोर ईसपुर के अध्यक्ष और शिविर प्रभारी चित्त विलास पाठक ने बताया शिविर तीन दिन में 287 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 63 मरीजों को चश्मे के नंबर दिए गए। मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गईं। इस दौरान 47 मरीजों के ऑपरेशन धुसाड़ा के नेत्र चिकित्सा केंद्र की उप निदेशक डॉ. याचना गुप्ता की अगुवाई में डॉ. पंकज, डॉ. अतुल पराश और उनकी टीम ने किए।
इस मौके पर ठाकुर यशपाल सिंह, रामदास जसवाल, विद्यावान धीमान, ओंकार नाथ, सरवण कुमार खट्टा, कश्मीरी लाल धीमान, हरमेश चंद, निरंजन सिंह, वेद प्रकाश, कैलाश पाठक, प्रकाश चंद, रामपाल भट्टी, कुलदीप पाठक, नसीब चंद, सुदेश रानी, तारा देवी, सुनीता देवी, सुमन कुमारी, ऊषा देवी, दर्शना, निर्मला, बेबी कुमारी, सुमन देवी और कर्मजीत कौर आदि उपस्थित रहे।