फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सोलन में गाय के मुख में फटा विस्फोटक, ऊना में चार घंटे चली सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के बरोटी वाला से क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह लाया गया गोवंश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सोलन जिले के बरोटीवाला क्षेत्र में खेतों में चरने गई एक गाय के मुंह में जंगली जानवरों के लिए रखा गया विस्फोटक पदार्थ फट जाने से उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गाय को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
सोलन जिले के चिकित्सकों ने ऊना जिले के पशु शल्य चिकित्सक डॉ. निशांत रनौत से संपर्क किया और उनके मार्गदर्शन में गाय के ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की गई। बुधवार को क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में डॉ. निशांत और उनकी टीम ने लगभग तीन से चार घंटे तक चली जटिल सर्जरी के दौरान गाय के जले और फटे मुख का सफल उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी के बाद गाय के खान-पान में कठिनाई की संभावना को देखते हुए चिकित्सकों ने उसके लिए फूड पाइप की विशेष व्यवस्था की है, जिससे उसे नियमित रूप से तरल आहार मिल सके। डॉ. निशांत ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक गाय स्वयं खाने-पीने में सक्षम नहीं हो जाती। बरोटीवाला से गाय को लेकर आए किसान आजाद ने बताया कि खेतों में फसलों की रक्षा के लिए कुछ लोगों ने सुअरों और अन्य जंगली जानवरों से बचाव के लिए विस्फोटक पदार्थ रखे थे, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद गाय की हालत में अब सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें