फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रीमद्भागवत गीता के जीवनोपयोगी संदेशों के बारे में समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान समय में घटते नैतिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुरुडू में गीता संदेश भारतीय संस्था के सौजन्य से एक नैतिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की ओर से कृष्ण कुमार लदाखी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में लदाखी ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, भारतीय संस्कृति और श्रीमद्भागवत गीता के जीवनोपयोगी संदेशों के बारे में अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला अद्भुत मार्गदर्शक है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने वर्तमान समय में घटते नैतिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर होकर पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रही है, जो समाज और राष्ट्र दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नारी का सम्मान करने, बड़ों का आदर करने और समाज में सकारात्मक सोच के साथ योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य असलम मोहम्मद ने लदाखी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रेरक विचार निश्चित रूप से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें