फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनएसएस के आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं, हम’ का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिरथीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन वीरवार को हुआ। प्रधानाचार्य निशा संदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। समारोह की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों अमित शर्मा और सलोचना राणा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने एनएसएस के आदर्श वाक्य मैं नहीं, हम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि को सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी सुलोचना राणा और अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें