फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती को चार हजार ने दी परीक्षा

Sun, 29 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा रविवार को केसी इंस्टीट्यूट पंडोगा में कड़ी निगरानी में हुई। परीक्षा में चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए सुबह से ही संस्थान अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिला पुलिस प्रमुख अनुपम शर्मा सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्र में अपनी टीम के साथ मौजूद थे। जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आता रहा, वैसे ही प्रार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन


चार हजार से अधिक नौजवानों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं था, जिसे संबंधित विभाग ने बखूबी निभाया। इस परीक्षा केंद्र में सबसे खास बात देखने वाली यह रही कि इसमें लड़कियों की संख्या भी काफी अधिक थी, जो परीक्षा के लिए काफी उत्साहित दिखाई दीं। वहीं, संबंधित विभाग की ओर से इस परीक्षा की लाइव वीडियोग्राफी भी करवाई गई। परीक्षा लेने के लिए जहां करीब पौने दो सौ स्टाफ तैनात किया गया था, वहीं पुलिस के भी सौ के करीब अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए थे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी मदन लाल, डीएसपी हरोली अमित शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी, पंडोगा पुलिस चौंकी प्रभारी ज्ञान चंद समेत विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें