फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बालिकाओं के साथ भेदभाव के बारे में सभी हों जागरूक

Wed, 24 Jan 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित कार्याक्रम में मौजूद
विज्ञापन
ऊना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बालिकाओं की उन्नति, उनके स्वास्थ्य और मजबूत भविष्य के निर्माण आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को पढ़ाई के साथ सर्वांगीण विकास और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों की लगभग हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है। लेकिन अब भी ऐसे कई परिवार हैं। जो बेटियों को जन्म नहीं देना चाहते है। देश में बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है। स्कूल प्रधानाचार्य ने छात्राओं को शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पौधा-रोपण भी करवाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं में भाग लिया। इस मौके पर सीडीपीओ कुलदीप सिंह, ईशा, रेखा, मंजूर, नवीन व रोहित सहित स्कूली स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन
ऊना। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना के माध्यम से अभ्युदय योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जानकारी देते हुए निगम के जिला प्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता सुनिश्चित की गई है। अनुसूचित जाति के स्थायी निवासी जिनकी सालाना आय सभी साधनों से 2.50 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, आयु 18 से 55 वर्ष के मध्यम तथा निगम के माध्यम से ऋण लेकर अपना रोजगार/धंधा चलाना चाहते हो व किसी ऋण देने वाली संस्था के ऋण दोषी भी नही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से आवेदक 5 लाख रुपये तक का पूंजी अनुदान प्रदान किया जाएगा। अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223694 पर सम्पर्क किया जा सकता है। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें