फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक में मई माह स्थापित हाेंगे उपकरण

Tue, 21 Apr 2026 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब आगामी मई माह में इस अत्याधुनिक ब्लॉक में जरूरी चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस इस नए ब्लॉक की सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ब्लॉक को आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार किया गया है जिसमें गंभीर मरीजों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम सहित अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सकेगा। उपकरणों की स्थापना के बाद ब्लॉक को चालू करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।
इससे न केवल क्षेत्रीय अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा बल्कि गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम हो जाएगी। वर्तमान में जिले भर से आपातकाल वार्ड में उपचार के लिए गंभीर मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में आपातकाल वार्ड में सुविधाओं की कमी के चलते मरीज को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ व अन्य अस्पतालों के रेफर कर दिया जाता है। ऐसे मामलों में कई बार मरीज की हालत नाजुक होने के चलते वह चंडीगढ़ पहुंचने पहले ही दम तोड़ देते हैं। इस गंभीर समस्या के चलते अब क्षेत्रीय अस्पताल के समीप ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। अब इस भवन में जल्द ही आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाने हैं। इसे लेकर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें