ऊना। विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भवनों का सुधार, परिसर का सौंदर्यीकरण, कमरों, चारदीवारी, खेल मैदान के ढंाचागत सुविधाओं के सृजन बल दिया जा रहा है। छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के सीसे स्कूल चढ़तगढ़ में 15 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो कमरों की आधारशिला रखने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आरंभ की है। इसके तहत प्राथमिक कक्षाओं तक की शिक्षा में मातृ भाषा या स्थानीय क्षेत्रीय भाषा को माध्यम के रूप में अपनाने पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु तक बच्चों का बौद्धिक विकास हो जाता है। इस आयुवर्ग के लिए सरकार ने निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का संकल्प लिया गया है। छठी कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा आरंभ की जा रही है। इसमें दस दिन बैग रहित होंगे और इस दौरान प्रशिक्षण शिक्षा पर जोर देकर हाथों से काम करने को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों को नौकर बनने की अपेक्षा नौकरी देने वाले उद्यमी बनाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने आशा वर्कर को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं और कहा कि इसे होमआइसोलेशन किट न समझकर हौसले की किट समझा जाए। जिले के वैरियर पर तैनात अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं पुलिस, अध्यापक और अन्य स्टाफ को भी कोरोना सुरक्षा खाद्य सामग्री पैकेट भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल गिल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजेश धीमान, एसडीओ अरविंद कुमार, उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, ग्राम पंचायत प्रधान चढ़तगढ़ सतपाल ऐरी और उपप्रधान भूषण दत्त उपस्थित रहे।
इनसेट
सड़कों का नेटवर्क किया जा रहा सुदृढ़
सतपाल सत्ती ने बताया कि विस क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क सुदृढ़ किया जा रहा है। रायपुर फाटक से वाया चढ़तगढ़ फतेहपुर तक सड़क को 2 करोड़ 18 लाख की लागत से चकाचक किया गया है। इसके अलावा बडैहड़-भडोलियां-चढ़तगढ़ सड़क पर 74 लाख की राशि से टारिंग, इंटरलॉकिंग और पेबर ब्लॉक से तैयार किया गया। जबकि जखेड़ा बनगढ़ 11.42 लाख, सासन पेखूवेला 11.42 लाख, बडैहड़ खुई पेखूवेला 27.24 लाख रूपये तथा चढ़तगढ़ में संपर्क मार्ग 5.71 लाख की लागत से टारिंग की गई है। जबकि कुठार कलां रक्कड़ वाया जलग्रां 40.22 लाख की लागत से टारिंग का कार्य जारी है।