फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट होगी आपातकालीन ओपीडी

Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की आपातकालीन ओपीडी को अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा। नए ब्लॉक का करीब 90 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में आपातकालीन ओपीडी में सीमित जगह होने के कारण एक साथ अधिक मरीज पहुंचने पर व्यवस्था प्रभावित होती है। मरीजों के साथ तीमारदारों की भीड़ से भी स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार देने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को सीमित जगह में काम करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आपातकालीन ओपीडी शिफ्ट होने के बाद आपात स्थिति में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए अधिक व्यवस्थित जगह उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इससे गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने में स्वास्थ्य कर्मियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। साथ ही मरीजों और तीमारदारों के लिए भी व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

आपातकालीन ओपीडी को क्रिटिकल केयर ब्लॉक में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इससे मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -डॉ. संजय मंनकीटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें