फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है कांग्रेस : अनुराग

Mon, 01 May 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लठियाणी ।
विज्ञापन
ऊना के लठियाणी में सांसद अनुराग का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पदाधिकारी भ्रष्टाचारी के दलदल में फंसे हुए हैं। प्रदेश में सरकार नहीं, माफिया राज काम कर रहा है। खनन, शराब और तबादला माफिया का बोलबाला है।
विज्ञापन


कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत ढियुगली के गांव नेरी में सांसद अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अवैध तरीके से अरबों रुपये इकट्ठा कर रखे हैं। सीएम से लेकर मंत्रियों तक सभी कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश को खोखला कर दिया है। ऐसे में सांसद अनुराग ठाकुर ने जनता से आह्वान किया है कि कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाएं। कुटलैहड़ से हमेशा भाजपा को बढ़िया बढ़त और विधायक मिला है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर जीत का चौका लगाकर प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सांसद अनुराग ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद ग्राम पंचायत ढिय़ुगली और वुधान के लिए तीन-तीन लाख रुपये विकास कार्य के लिए स्वीकृत किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में कोई भी विकास नहीं हुआ है और अब चुनावी समय नजदीक आया तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विकास याद आ गया। सरकार मात्र घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर, महामंत्री चरणजीत शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार शर्मा, मंडल मंत्री मास्टर तरसेम लाल, धुधंला वार्ड जिला परिषद सदस्य इंदु दड़ोच, ग्राम पंचायत बुधान की प्रधान प्रीती अजमल, ढिय़ुगली की प्रधान बीना, उप प्रधान कमल राणा, राजेश कुमार, सुशील राणा, मेला राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें