फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की गाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 01 May 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के हरोली थाना क्षेत्र के तहत टाहलीवाल में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं, भाजपाध्यक्ष को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सतपाल सत्ती भी गाड़ी में ही थे। हादसे में बीजेपी अध्यक्ष की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती रविवार को टाहलीवाल क्षेत्र में गए हुए थे।

जब वह वापस लौट रहे थे तो टाहलीवाल में उनकी गाड़ी के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बाइक सवार सोनू निवासी ललड़ी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां इसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना रेफर कर दिया। अस्पताल में जख्मों के ताव न सहते हुए युवक दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी ऊना अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें