फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली रही बंद, मौसम ने निभाई दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब उपमंडल की पंचायतों में नहीं हुई कोई खास परेशानी
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहे और चलती रहीं ठंडी हवाएं
तापमान अपेक्षाकृत रहा कम, लोगों को गर्मी का नहीं हुआ अहसास
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की कई पंचायतों में सोमवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। बावजूद इसके क्षेत्रवासियों को खास असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। बिजली बोर्ड की ओर से पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्मत और लाइन सुधार कार्यों के कारण बिजली बाधित रखी गई। बिजली न होने से आम दिनों में जहां गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा देती है, वहीं इस बार मौसम ने सबकी चिंता को हल्का कर दिया। सोमवार को पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान अपेक्षाकृत कम रहा और लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। घरों में पंखे या कूलर की जरूरत नहीं पड़ी और दिन सुगमता से गुजर गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश कुमार, निर्मल सिंह, लाड्डी जट्ट, रिशु शर्मा और अश्वनी का कहना है कि बिजली बोर्ड ने पहले ही सूचना दे दी थी। इसलिए मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लिए थे। मौसम ने भी खूब साथ दिया। वरना गर्मी में 8 घंटे बिजली बंद रहना मुश्किल हो जाता। चुरुडू, बड़ूही, दियाड़ा, धुसाड़ा, हम्बोली, पलियां, भलोह, और नंदपुर ठठल समेत अन्य क्षेत्रों में भी बिजली कटौती के दौरान लोगों ने सामान्य दिनचर्या अपनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें