फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने से बिजली बिलों में होगी कटौती

विज्ञापन
ऊना के एमसी पार्क में सौर ऊर्जा मेले में रखे उपकरणों की जानकारी लेते अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अम? - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। मेले में हिम उर्जा विभाग ने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने से लोगों के बिजली बिलों में कटौती भी होगी। प्लांट लगवाने के लिए प्रति किलोवाट 10 वर्गमीटर जगह की आवश्यकता होती है। ग्रिड से जुड़ा सौर ऊर्जा प्लांट तभी काम करता है, जब धूप और बिजली दोनों हो। बिजली न होने पर प्लांट काम नहीं करता। सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए सबसे पहले स्थानीय सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। एनओसी प्राप्त करने के बाद हिम ऊर्जा की वेबसाइट पर पंजीकृत फर्मों से संपर्क करके अथवा हिम ऊर्जा कार्यालय में प्लांट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

भारत तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रूफ टॉप ग्रिड संचालित सोलर पावर प्लांट योजना पर एक से तीन किलोवाट क्षमता तक घरेलू उपयोग के लिए 40 प्रतिशत और तीन किलोवाट से 10 किलो वाट क्षमता तक 20 प्रतिशत केंद्रीय अुनदान का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त 10 किलोवाट क्षमता तक 6,000 रुपये प्रति किलोवाट राज्य सरकार के अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों को स्थापित कर अपनी बिजली जरूरतों की पूर्ति के बाद शेष उत्पादित ऊर्जा को राज्य विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड के ग्रिड में पहुचाएं तथा अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ऊना सोहन सिंह, गुलशन सिंह, विक्रम सिंह, बलराज, विवेक ग्रोवर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें