फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथू-गुरप्लाह में जले लाखों के विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बाथू के माजरा गुरप्लाह में विद्युत बोर्ड की लापरवाही से आधा दर्जन के लगभग घरों के उपकरण जल गए। विद्युत उपकरण जलने लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों ने विद्युत बोर्ड पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों में राज कुमार, अच्छर सिंह, दर्शन कुमार, हरिपाल, केवल, प्रीतम, परमजीत, ममता और मदन लाल ने बताया कि उनके घरों के पास काफी लंबे समय से बिजली के खंभे तिरछे होकर गिरने की कगार पर हैं। यहां बिजली के तार लटक गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले जब तूफान आया तो बिजली के तार आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

इससे उनके घरों के पंखे, एलसीडी, फ्रिज, बल्ब, टयूब लाइट, ऐसी, इनवर्टर और टीवी जल गए। उधर, विद्युत बोर्ड के जेई चंद्र शेखर का कहना है कि उक्त जगह पर बिजली के तार आपस में टकराने से लोगों के उपकरण जले हैं। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी वहां पर गए तो उन्होंने तारें ऊपर करने की बजाए, उन्हें कटवा दिया और जब कर्मचारी फिर तार डालने के लिए गए तो लोगों ने तार नहीं डालने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें