फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतरराज्यीय बस अड्डा हरोली में इलेक्ट्रिकल चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन
विज्ञापन

बस अड्डा परिसर में ट्रांसफार्मर से लेकर स्टेशन का आधारभूत ढांचा किया खड़ा
चालू करने के लिए वाहन चालकों को करना होगा इंतजार
हरोली बस अड्डा में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन तैयार, चालू होने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतरराज्यीय बस अड्डा में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। बस अड्डा परिषद ने ट्रांसफॉर्मर से लेकर स्टेशन का आधारभूत ढांचा पूरी तरह तैयार कर लिया है। हालांकि, वाहन चालकों को इसे चालू होने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में जिले में स्थापित अन्य चार्जिंग स्टेशन भी चालू नहीं हैं। निगम के अनुसार, चार्जिंग वाहन सोलन जिले में इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। जैसे ही चरणबद्ध तरीके से विभिन्न जिलों की प्रक्रिया पूरी होगी, हरोली बस अड्डा सहित ऊना जिले के स्टेशन भी चालू हो जाएंगे। हरोली बस अड्डा में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण सवा एक करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। निगम के प्रबंधन वर्ग ने कहा है कि वाहन चालकों के आने के साथ ही मीटर लगाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। बस अड्डा परिसर में वाहन चालकों, स्टाफ और आम जनता के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। बहुमंजिला परिसर में कैंटीन और रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन चालू होने के बाद बस अड्डा और भी आधुनिक और सुविधाजनक नजर आएगा।
निगम के उपमंडलीय प्रबंधक ई. सुरेश धीमान ने बताया कि स्टेशन बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिले में कंपनी का चार्जिंग वाहन पहले ही पहुंच चुका है और चरणबद्ध तरीके से काम जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जिले के सभी चार्जिंग स्टेशन सुचारू रूप से कार्यरत हो जाएंगे।
विज्ञापन

आम जनता और अधिकारियों की प्रतिक्रिया
पूनम कुमारी का कहना है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। बस अड्डा और चार्जिंग स्टेशन से आम जनता और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
गौतम दत्त ने कहा कि बस अड्डा में चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी और बस अड्डा अन्य सुविधाओं से भी सुसज्जित है।
महताब ठाकुर पंचायत नगनोली के प्रधान ने कहा कि क्षेत्र में बस अड्डा और चार्जिंग स्टेशन की सुविधा से वाहन चालकों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

जसपाल जस्सल का कहना है कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवहन क्षेत्र के अलावा हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है। चार्जिंग स्टेशन चालू होने से बस अड्डा में वाहनों का आवागमन बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें