फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसे में प्रवासी बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक प्रवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय पारो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के निवासी थे और वर्तमान में बाथू में रह रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारो महतो गुरपलाह में सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें