फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुजुर्ग दंपती अंदर सोया रहा, गहने उड़ा ले गए शातिर

Wed, 12 Aug 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के ठठल क्षेत्र में चोरी की एक और वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नंदपुर-नेहरियां मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक घर में मध्यरात्रि चोर घुस गए।
विज्ञापन

वारदात के समय घर में बुजुर्ग दंपती मौजूद था लेकिन नींद में होने से उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। चोर सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य आभूषण और एक संदूक चोरी कर ले गए।
सुबह घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला तो परिवार को चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है। चोरी हुए सामान और संदूक की अभी बरामदगी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और रोष है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें