फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुनार की दुकान से आठ किलो चांदी, 10 तोले सोने समेत 80 हजार रुपये की नकदी चोरी

Mon, 30 Mar 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सलोह में सुनार की दुकान  पर चौरी के बाद ​बिखरा पड़ा सामान।संवाद
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। उपमंडल हरोली के तहत सलोह गांव के भाई दा मोड़ बाजार में रविवार रात चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान का शटर और ताले तोड़कर करीब आठ किलोग्राम चांदी, 100 ग्राम सोना और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
पीड़ित दुकानदार अजय कौशल के मुताबिक वह शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को खराब मौसम के चलते उन्होंने एहतियातन दुकान के सीसीटीवी कैमरे और बिजली उपकरण बंद कर दिए थे। सोमवार सुबह मकान मालिक ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। हालांकि, दुकान के सीसीटीवी बंद होने के कारण आरोपियों की पहचान में शुरुआती दिक्कतें सामने आ रही हैं।
एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि जल्द ही चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें