फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के होंगे प्रयास : रायजादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, ऊना के विकास के लिए अधिक से अधिक धन लाने पर रहेगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना के समग्र विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। कोशिश है कि नगर निगम के माध्यम से ऊना के विकास के लिए अधिक से अधिक धन लाया जाए, ताकि लोगों को भरपूर सुविधाएं मिल सकें। भविष्य में इसे नगर निगम से स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। ऊना नगर निगम के लिए विकास की नई परियोजनाएं लाने पर जोर रहेगा। यहां रिंग रोड़ के निर्माण को लेकर भी निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं। जिस प्रकार शिमला, सोलन, धर्मशाला और मंडी को नगर निगम के लाभ मिले हैं, हमारा प्रयास है कि ऊना उनसे भी आगे बढ़कर काम करे।
विज्ञापन

साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था को लेकर कवायद शुरू
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित सभी पंचायतों में साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए साइट चयन की प्रक्रिया को तेज करने के साथ ही सफाई व्यवस्था की टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें