ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसोली में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने की।
कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर और छात्राओं ने वंदेमातरम गाकर किया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सत्ती ने विद्यार्थियों से कहा वार्षिक परीक्षाओं में डटकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को डटकर मेहनत करनी चाहिए। इससे वह उच्च पदों पर आसीन होकर अपने देश का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर यहां उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने को लेकर मिले इनामों के लिए भी बधाई दी।
कार्यक्रम में डॉक्टर शिवपाल कंवर ने गीत सुनाकर जनसमूह को गुनगनाने पर मजबूर किया। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाई। छात्राओं ने नाटी, देश भक्ति गीत, गिद्धे की प्रस्तुति पेशकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। सतपाल सिंह सत्ती ने स्कूल की स्कूल की मेधावी छात्राओं को उनकी शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर उन्हें पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रवक्ता अंजू शर्मा व उर्वशी ने बखूबी निभाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल डाइट दविंद्र चौहान, प्रिंसिपल सुरिंद्र राजायदा, प्रिंसिपल सोमपाल धीमान, डॉक्टर शिवपाल कंवर, समाजसेवी कृष्णपाल शर्मा, पंचायत प्रधान ऊषा देवी, प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष संजीव पराशर, प्रवक्ता राकेश मल्होत्रा, प्रवक्ता वरजिंदर सिंह, शारीरिक शिक्षक विपन रायजादा, डीपी यूनियन के जिला प्रधान जगजीत सिंह, पंचायत उपप्रधान गुरदेव सिंह, एसएमसी प्रधान सरिता देवी, मदनपुर बसोली के प्रधान ओम प्रकाश, सोसायटी प्रधान बलवीर सिंह, समाजसेवक महिंद्र पॉल छोटू, अध्यापकों में अशोक दिवेदी, सुनीता ठाकुर, अलका वासुदेवा, राजकुमार, अधीक्षक बाल कृष्ण, सहायक सोनिया, संजीव लठ सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
इन विद्यार्थियों को बांटे इनाम
मेधावी छात्रों में छठीं से गुरप्रीत, आंशिक, जसमेर, सातवीं से कोमल अनूप, मुस्कान, आठवीं से पायल मनदीप, नेहा, नौवीं से अंजली, मुनीशा, राजन, दसवीं से पूनम, दिया, तनु बाला, ग्यारहवीं से सीमा, प्रिया, बलजीत तथा बारहवीं से अंजना, नेहा, ममता, निशा आदि को सम्मान मिला। इसके अलावा खेल गतिविधियों में अंडर-14 के कबड्डी विजेता नेहा, सृष्टि, आंचल, गुरप्रीत, मनु बाला, मनीषा, शिवानी, तमन्ना, अंजली, बॉक्सिंग में तरुण, सुमित, साहिल, रोहन, गौरव, लखवीर, दविंद्र, चेतन, राहुल, उत्तम, अनूप, बलजीत, अनीश कुमार, मोहित, वंश, चूहड़ सिंह, सतविंदर, अमन, लखपाल, सचिन, अमन, जसवीर कुमार आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।